उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पिहानी में वोटर चेतना महा अभियान की कार्यशाला का आयोजन:हर विधानसभा में 20 हजार मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य, कहा- फिर से पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

पिहानी विकासखंड की स्वर्गीय प्रकाश चंद्र वाजपेई सभागार में वोटर चेतन महा अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के सदस्य व नगर मंडल प्रभारी असद हुसैन इराकी ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह व संचालन महामंत्री नीरज सिंह ने किया। वोटर चेतन कार्यशाला में आये भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधन में बोलते हुए मुख्य अतिथि असद हुसैन इराकी ने कहा की हर विधानसभा से 20 हजार मतदाता को बढ़ाना है।जिसके लिए घर-घर भाजपा कार्यकर्ताओं को जाकर संपर्क करना है। यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। जिसके लिए भाजपा के अलग-अलग मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी बैठक करके मतदाता पुनरीक्षण के बारे में कार्यकर्ताओं को बताएं और कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करके 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने का काम करें। इसके साथी उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरीके से भाजपा जुट चुकी है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में यही भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाएगा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बनेंगे।कहा कि मतदाता चेतना अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं उनके नाम को मतदाता सूची में दर्ज कराना है। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से रामदास कटियार, डा0 मुजाविर हुसैन ,रीतेश सिह ,मनीष शर्मा ,रमाकांत शास्त्री , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पियूष शुक्ला, नवनीत बाजपेयी, ब्रजेश गुप्ता ,रिशू वैश्य, गौरव गुप्ता, सेठ अरूण गुप्ता ,सर्वेश सिह ,मनमोहन मिश्रा, ओमप्रकाश अर्कवंशी ,रामसिंह ,आनन्द जोशी ,दिनेश अर्कवंशी, सावित्री कुशवाहा , धीरज गुप्ता, अतिन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button