उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News काशी में मनसापूरन भगवान हनुमान का हुआ भव्य हरियाली श्रृंगार, भक्ति भाव में डूबे भक्त

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  सावन के पवित्र माह में विगत कई वर्षों की भांति इस बार भी शनिवार को मैदागिन के भारतेंदु पार्क स्थित श्री मनसापूरन भगवान हनुमान का हरियाली श्रृंगार भव्य रुप से किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के मंदिर में हाजिरी लगाई। हरियाली श्रृंगार के मौके पर बेहद ही आकर्षक फूलो और पत्तियों से भगनव हनुमान मंदिर परिसर को सजाया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सहभागिता निभा रहे सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से अपने हृदय तल से मनसापूरन भगवान हनुमान के सेवा में लगे सेवईत् आनंद कुमार द्वारा मंदिर परिसर एव मनसापूरन हनुमान जी को सुगंधित फूल और माला से सजाया गया। सर्व प्रथम भगवान हनुमान की प्रतिमा का सिंदूर लेपन किया गया। इसके बाद फूल मालाओं से श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात हनुमान जी की भव्य आरती के साथ सुंदर कांड पाठ का आयोजन भी किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्ति भाव में डूबी महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भगवान हनुमान के हरियाली श्रृंगार कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अनिल केसरी, श्याम दास गुजराती, बीडी टकसाली, ललित गुजराती, किशन, विद्या देवी, रामदुलारी,पूनम गुप्ता, सीमा वर्मा, श्रीमती प्रिया, रुकमणी देवी, शकुंतला देवी, बेबी यादव,अंजनी यादव सहित संस्था से जुड़े सभी सदस्यों ने प्रभु के चरणों में अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सबके मंगल की कामना करते हुए पार्क में टहलने वालों हजारों श्रद्धालु और भक्तों के बीच भगवान को लड्डू और चने का चढ़ाए गए भोग का प्रसाद के रूप में वितरण किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button