IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News एक महिला ने अपने घर खिड़की मेें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 जिले के ग्राम मड़वा में एक महिला ने अपने घर खिड़की मेें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। वहीं मामले में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि ग्राम मड़वा में अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के कर्मचारी यशवंत शर्मा अपनी पत्नी तृप्ति शर्मा और 10 वर्षीय बेटा विवान के साथ रहता था। यशवंत बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे नाइट शिफ्ट में काम पर चला गया। घर में सिर्फ तृप्ति और उसका बेटा विवान था। सुबह साढ़े 5 बजे जब बच्चा जगा, तो उसने अपनी मां को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद विवान ने अपने पिता को घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से दी। इधर बेटे की बात सुनकर पिता तत्काल घर पहुंचा। पत्नी को फांसी पर लटका हुआ देखकर तुरंत उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पति और बच्चे का बयान दर्ज किया है। बच्चे ने बताया कि बुधवार सुबह मां और पापा का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मां मकान के बाहर बरामदे में थी। उसने बताया कि पास में रखे चाकू से मां ने नस काटने की भी कोशिश की थी, लेकिन फिर उसने ऐसा नहीं किया। पुलिस ने तृप्ति शर्मा के शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने अपने माता-पिता को लिखा है कि आर्थिक तंगी के कारण मैं अपनी जान दे रही हूं, मेरे पति की कोई गलती नहीं है, उसे कुछ मत करना। मेरे बेटे का ख्याल रखना।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button