छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News स्वीप अंतर्गत जिले के सभी बाल विकास परियोजनाओं में नवविवाहित वधूओं का सम्मान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा 23 अगस्त 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज जिले में संचालित 06 बाल विकास परियोजनाओं (बम्हनीडीह, अकलतरा, बलौदा, पामगढ़, नवागढ़, जांजगीर) में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत नवविवाहित वधूओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 1281 ऑगनबाड़ी केन्द्रों में 1771 नवविवाहित वधूओं को श्रीफल देकर सम्मान का किया गया है। इसके साथ ही मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नवीन मतदाता, नवविवाहित वधू एवं महिलाओं को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से उपयोग करना चाहिए एवं किसी भी पात्र मतदाता का एपिक कार्ड नही छूटना चाहिए। खासकर महिलाएं एपिक कार्ड बनवायें। क्योंकि बिना एपिक कार्ड के वे अपने मताधिकार का उपयोग नही कर सकते है। कार्यक्रम में बताया गया कि 01 अक्टूबर 2023 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है व 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति मतदाता सूची में अपना पंजीयन करायें। कार्यक्रमों में मतदान के प्रति जन जागरूकता लाने पर जोर दिया गया। साथ ही बताया गया कि भारत के नागरिक होने के नाते मताधिकार हमारा बहूमूल्य अधिकार एव कर्तव्य है। जिसका उपयोग कर सही व्यक्ति का चुनाव कर सकते है एवं समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकते है। मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु मेंहदी, रंगोली, रैली भी निकाली गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button