Uttar Pradesh News गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई। नींद की गोली खिलाकर नहर में डुबोकर हत्या।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद मृतक की भाभी समेत दो आरोपी गिरफ्तार। गाजियाबाद में छोटी नहर में मिली महिला की लाश को पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में मृतक की भाभी, भाभी का भाई और जीजा सामिल रहे। इन आरोपियों ने पहले नींद के गोली खिलाकर उसे बेहोश किया। फिर नहर मैं डुबोकर मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी दो फरार है, बताया कि बुलंदशहर के चोला छेत्र की थी पिंकी। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया, 20 अगस्त की सुबह करीब 8:00 बजे वेव सिटी थाना क्षेत्र में एजुकेटिव फलोर के पीछे नहर में एक अज्ञात महिला की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान पिंकी पत्नी सौरव के रूप में हुई। पता चला कि मृतक पिंकी निवासी बुलंदशहर जिले के चोला थाना छेत्र के भिरोड़ी गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में मृतक की भाभी सुमन यादव और सुमन के जीजा राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पूछताछ मैं सुमन यादव में बताया कि मेरी शादी मृतक पिंकी के भाई डिंपल गुप्ता से हुई थी। मेरे तीन बच्चे भी हैं। केई साल पहले मेरा पति से विवाद हो गया। जिसके बाद मैं नोएडा के गढ़ी चोखंडी में किराए के मकान में अकेली रहने लगी। इधर पिंकी की शादी बुलंदशहर निवासी सौरभ अग्रवाल से हुई। सौरभ से विवाद के बाद पिंकी भी मेरे पास ही आकर रहने लगी। इसी दौरान पिंकी के संबंध मेरे भाई नन्हे उर्फ विजय से हो गई। नन्हे की पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। पिंकी और भाई की संबंध के वजह से हमारे परिवार की समाज में बदनामी हो रही थी। इस बीच पिंकी मेरे भाई को छोड़कर कही और चली गई। इससे मेरे भाई नन्हे को काफी बुरा लगा। और कुछ दिन बाद पिंकी घर वापस आई पुनः भाई संग रहने का दबाव बनाने लगे। अब मेरा भाई पिंकी को रखना नहीं चाहता था। इसलिए हम सब ने मिलकर पिंकी को मारने का प्लान बनाया। सुमन यादव के अनुसार 19 अगस्त की रात मैने पिंकी को खाने में नींद की 2 गोली दे दी। कुछ देर बाद पिंकी बेहोश हो गई। इसके बाद मेने भाई नन्हे, जीजा राकेश यादव और मनोज की मदद से बेहोश पिंकी को होंडा सिटी कार में डाल लिया। कार को हम रघुनाथपुर गांव के पास ले गए। वहां पिंकी को उतार कर नहर में डाल दिया और पानी में भिगो कर पिंकी को मार दिया। बताया कि होंडा सिटी कार मनोज की थी। सारी जानकारी पाकर पुलिस में बताया कि इस केस में मृतक की भाभी सुमन यादव और सुमन के जीजा राकेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। जिस कर में बेहोश पिंकी को बिठाकर ले गए थे वह कर बरामद कर ली गई है। बाकी दो आरोपी नन्हे उर्फ विजय और मनोज उर्फ खड़गे की तलाश जारी है।



Subscribe to my channel