Madhya Pradesh News जनसुनवाई में जिले भर से आए आवेदकों की समस्यायें सुनने के साथ ही उनका निराकरण भी कराया गया
कलेक्टर, अपर कलेक्टर तथा सीईओ जिला पंचायत सहित जिला प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में हुई जनसुनवाई

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया जनसुनवाई के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदकों की समस्याओं का निराकरण पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित रूप से सभी अधिकारी सुनिश्चित करें, जिससे आवेदक को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए दोबारा जनसुनवाई में नही आना पड़े । यह निर्देश कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य ने जनसुनवाई के दौरान वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों को दिए । जिला मुख्यालय उमरिया में कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य, अपर कलेक्टर शिव गोविंद मरकाम, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी , एसडीएम अमित सिंह, डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले ने जिला प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में आवेदकों की समस्यायें सुनी । प्रमुख रूप राजस्व, विद्युत मण्डल, ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुई । गोकुल रजक ग्राम ताला बिलासपुर ने उनकी काबिज जमीन पर अन्य लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने, ग्राम पथरहठा के लोगों ने शौचालय निर्माण की राशि दिलाए जाने, प्रेमलाल बैगा ग्राम अमदरी ने वन विकास निगम से भूमि का हक दिलाए जाने, जयवीर गौतम ग्राम घोघरी ने रिकार्ड में हेराफेरी करने, करनू कोल सुरक्षा श्रमिक वन विभाग ने वेतन रोके जाने से संबंधित , नारेंद्र सिंह चंदिया ने गांव के लोगों द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने , लखन लाल अगरिया ग्राम पोंड़ी ने जमीन से अवैध कब्जा हटवाने तथा ज्ञानचंद्र यादव सिंगलटोला ने मीटर रीडर द्वारा गलत रीडिंग लेने की शिकायत दर्ज कराई गई ।
Subscribe to my channel