ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News भाजपा युवा मोर्चा ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग की खुशी में माधव चौक चौराहे पर आतिशबाजी चलाकर मनाया जश्न

रिपोर्टर शैलेश अवस्थी शिवपुरी मध्य प्रदेश

14 जुलाई को हुए चंद्रयान-3 मिशन के सफल लॉन्च के बाद अब पूरी दुनिया की नजर चांद पर उसकी लैंडिंग पर टिकी हुई थी। इस मिशन को सफल बनाने के लिए कई वैज्ञानिकों को दिन-रात की कड़ी मेहनत लगी है। चंद्रयान-3 लैंडर ने 40 दिनों की यात्रा के बाद 23 अगस्त को शाम लगभग 5.47 बजे चंद्रमा पर लैंड करा और उसी की खुशी में भारत माता की जयकार की गूंज शिवपुरी शहर के माधव चौक चौराहे पर गूंज उठी भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर के चौराहे पर पूरे जोश और उत्साह के साथ चौराहे पर वंदे मातरम के नारे लगाते हुए और आतिशबाजी चलाते हुए खुशी जाहिर की जिसमे मुख्य रूप से नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, युवा मोर्चा जिला मंत्री दीपक राठौर, जिला मीडिया प्रभारी निकेतन शर्मा, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा, दीपू राठौर, हर्षित भार्गव, राहुल खटीक, सुमित शर्मा,रामेश्वर रजक, राहुल धूलिया, करण दीक्षित, विकास शर्मा, आयुष सक्सेना, रोहित सेजवार एवं समस्त नगर युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button