ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ये तो अच्छा हुवा आग भड़कने से चंद मिनट पहले श्रद्धालु कार के बाहर निकल गए थे,। अपितु बड़ा हादसा हो जाता कार चालक की सूझबूझ से वह टल गया।

रिपोर्टर आशिक अली उज्जैन मध्य प्रदेश

इंदौर के रहने वाले सुनील पुत्र देवीलाल यादव आरटीओ में काम करते है। वे दिल्ली से आए अपने रिश्तेदारों को महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन लाए थे। कार में उनके साथ अनिल यादव, हरीश, अंजलि, और उनका बेटा यश यादव मौजूद थे। सुबह वे कार से हरिफाटक ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंच गए थे। यहां उन्हें कार के अंदर से कुछ जलने की बदबू आई। इस पर उन्होंने कार से उतरकर बोनट खोलकर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। इस पर उन्होंने सबसे पहले सभी रिश्तेदारों को कार से बाहर निकाल लिया। सबको थोड़ी दूरी पर खड़ा कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने से और भड़क उठी और इंजन में आग लग गई। तेजी से आग पेट्रोल की नली तक पहुंच गई और पूरी कार आग की चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में कार धूं-धूं कर जल गई। दो साल पहले सैकंड हैंड कार खरीदी थी सुनील यादव ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने सैकंड हैंड कार एक परिचित से खरीदी थी। कार में कुछ दिनों से काम निकल रहा था, हालांकि वे समय-समय पर सर्विसिंग कराते थे। बुधवार को इंदौर-उज्जैन फोरलेन पर तेज गति से चलने के कारण संभवत: कार में आग लगी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button