ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री स्कूटी योजना से जिले के 156 विद्यार्थियों को स्कूटी मिली मिली

प्रसन्नचित्त भांजे-भांजियों ने अपने प्रिय मामाजी मुख्यमंत्री श्री चौहान को दिया धन्यवाद

रिपोर्टर राजेंद्र सिंह सिसोदिया रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम 23 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री की स्कूटी योजना की एक बहुत बड़ी सौगात रतलाम जिले के विद्यार्थियों को बुधवार को दी गई, जब जिले के 156 विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को अपने स्कूल में 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने मुख्यमंत्री की ओर से यह सौगात मिली है। अतिथियों के हाथों में स्कूटी लेते हुए भांजे-भांजियां अपने प्रिय मामाजी मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद दे रहे थे। कार्यक्रम में विधायक श्री चैतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक श्री दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गहलोत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत आदि उपस्थित !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button