IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़सहायता

Chhattisgarh News कोरर सड़क हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों को सहायता राशि वितरित

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर द्वारा नियमानुसार 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किया

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर 10 फरवरी 2023 :-भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम कोरर में गत दिवस हुई सड़क हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भानुप्रतापपुर द्वारा नियमानुसार 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किया

जाकर जनप्रतिनिधियों के हाथों पीड़ित परिवारों को वितरित किया गया। तहसीलदार भानुप्रतापपुर से मिली जानकारी के अनुसार कोरर सड़क हादसे में मृतक लिशान गावड़े पिता राकेश गावड़े तथा पीयूष गावड़े पिता अनिल गावड़े ग्राम घोड़दा, रुद्र देव पिता दिनेश दुग्गा ग्राम रानीडोंगरी, रूद्राक्षी पिता गुलाब सिंह उसेंडी ग्राम खोरा, ईशान मंडावी पिता बिसम्बर ग्राम बनोली तथा कुमकुम साहू एवं मानव साहू पिता महेश्वर ग्राम धनेली पुरुर, जिला बालोद के परिजनों को स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में सहायता राशि वितरित की गई। इस अवसर पर बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बिरेश ठाकुर एवं एस.डी.एम. भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन भी मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button