Chhattisgarh News प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव नारायणपुर जिला मुख्यालय के जेल पहुंचे
अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर आ रहे हैं कहीं यह मामला बा हाईकमान के संज्ञान में ना आ जाए

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़
नारायणपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की गंभीर नाराजगी को दूर करने के लिए 1 महीने 8 दिन के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव नारायणपुर जिला मुख्यालय के जेल पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम एवं अन्य कार्यकर्ताओं से मिलने शायद उन्हें डर सताने लगा था कि 11 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर आ रहे हैं कहीं यह मामला बा हाईकमान के संज्ञान में ना आ जाए भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम नारायणपुर जिला मुख्यालय में आदिवासियों और ईसाइयों के बीच हुए संघर्ष में धर्मांतरण के विरोध में आंदोलन में शामिल हुए थे और पुलिस ने उन्हें गंभीर धाराओं के साथ गिरफ्तार कर लिया जिला न्यायालय में उनकी जमानत निरस्त हो चुकी है उच्च न्यायालय बिलासपुर में जमानत याचिका लगी है लेकिन पता नहीं क्यों तारीख नहीं लग रही है नारायणपुर जिला मुख्यालय के साथ बस्तर संभाग के जिलों में एक जिलाध्यक्ष का समय से जमानत नहीं करवा लेने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और उनका मनोबल भी गिर रहा है अगर चलते जमानत नहीं हुई तो भविष्य में इसका राजनीतिक नुकसान भाजपा को हो सकता है
Subscribe to my channel