IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News भव्य पालकी में नगर भ्रमण को निकले महादेव, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल।

रिपोर्टर हिमेश महावर कोटा राजस्थान

कोटा में पवित्र श्रावण मास में जहां कावड़ यात्राएं निकल रही हैं तो वही भोलेनाथ भी नगर भ्रमण को निकले। दोपहर 3:00 बजे श्री कुंभलेश्वर महादेव मंदिर लाडपुरा से प्रारंभ हुई भव्य पालकी में कोटा उत्तर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिव पालकी में हजारों की संख्या में महिला व पुरुष शामिल। शिव पालकी प्रताप चौक लाडपुरा से प्रारंभ होकर पुन: श्री कुंभलेश्वर महादेव मंदिर लाडपुरा पहुंची। शिव पालकी का संपूर्ण मार्ग में स्थानीय निवासियों और व्यापारियों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। शिव पालकी में पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा नीटू, इंद्र कुमार जैन, प्रशांत सक्सेना, राजेन्द्र मालवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button