IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के सदस्यों ने पौधारोपण कर स्वर्गीय आत्मा को दी श्रद्धांजली परिवार ने मां की तरह पेड़ पोधौं की सेवा व सुरक्षा का लिया संकल्प

रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के सह-प्रभारी व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने जानकारी दी कि गोमी निवासी दयाराम खिचङ के माता के स्वर्गवास हो जाने पर टीम के सेवकों ने आवास पर पहूंच कर पौधारोपण कर स्वर्गीय आत्मा को श्रद्धांजलि दी व पर्यावरण संरक्षण के लिए खुशी व गम दोनों अवसरों पर पौधारोपण की पहल को आगे बढाया।टीम के प्रभारी किशनाराम बांगङवा ने बताया कि कोशिश पर्यावरण सेवक टीम अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद खमुराम बिश्नोई के नेतृत्व मे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पिछले ढाई दशकों से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति अभियान, नशा मुक्ति अभियान, जूठन मुक्ति अभियान, बालविवाह रोकथाम अभियान,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओअभियान,मृत्युभोज रोकथाम अभियान, तांबे के लोटों से जलपान अभियान व समाज सुधार जैसे अभियान निस्वार्थ भाव से चलाकर जनजारूकता फैला रही है साथ ही हर सामाजिक रस्म के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती है।पौधारोपण के दौरान कोशिश पर्यावरण सेवक टीम सांचौरी-मालाणी के प्रभारी किशनाराम बांगङवा,सह-प्रभारी जगदीश प्रसाद विश्नोई,हरिराम गोदारा, गुमानाराम साऊ,बुधाराम कावां,हरीश भाम्भु, खंगाराराम नैण, दयाराम खिचङ,संगीता खीचड़,बाबू देवी कड़वासरा,सोहनलाल खीचड़, करनाराम खीचड़,सत्यपाल खीचड़,भाटी राम गोदारा सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button