IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News भाजपा नेत्री डॉ. सुषमा यादव निकाल रही जनसंपर्क यात्रा आमजन का मिल रहा अच्छा समर्थन

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

भाजपा नेत्री डॉक्टर सुषमा यादव की द्वितीय चरण की जनसंपर्क यात्रा ग्राम देवपुरा स्थित ठाकुर जी के मंदिर में आशीर्वाद लेकर प्रारंभ की गयी । यादव ने ठाकुर जी को माला – प्रसाद चढ़ाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया साथ ही डॉक्टर सुषमा यादव ने बताया कि द्वितीय चरण की जनसंपर्क यात्रा देवपुरा में स्थित ठाकुर जी के मंदिर से प्रारंभ हुई जो  देवपुरा से गुजरते हुए लोहरवाड़ा, नरसिंहपुरा, खन्नीपुरा, मलिकपुर, सान्दरसर, आलीसर, चारणवास, सीतारामपुरा, नांगल कला, ढोढ़सर, सिंगोद कला, सिंगोद  खुर्द, धोबलाई, गोविंदगढ़, अनतपुरा, चिमनपुरा, ईटावा, उदयपुरिया, भोपावास में समाप्त हुई यात्रा का मुख्य उद्देश्य पीएम नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को बताते हुए भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 17 अगस्त से 30 अगस्त तक सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक सदस्य जोडऩे और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा आमजन ने डॉ. सुषमा यादव का जगह जगह माला और साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया दर्जनों गाड़ियों के काफिले का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button