छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh News कोरर में सड़क दुर्घटना में 5 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत
7 बच्चे घायल हो गए हैं घायल बच्चों को इलाज के लिए कांकेर रिफर किया गया

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़
गुरुवार कोरर में सड़क दुर्घटना में 5 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत सात स्कूली बच्चे घायल स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर इस दुर्घटना में ऑटो में सवार 5 बच्चों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है और 7 बच्चे घायल हो गए हैं घायल बच्चों को इलाज के लिए कांकेर रिफर किया गया है

जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद 12 बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ही पांच बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 7 बच्चे घायल हो गए। इस घटना में ऑटो ड्रायवर भी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Subscribe to my channel