IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News कार्यक्रम को अध्यक्षता वरिष्ट कांग्रेसी शिक्षाविद छगनलाल चौधरी द्वारा की गई ।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

20 अगस्त 2023 को नगर कांग्रेस कमेटी रतननगर द्वारा आमजन समस्या निवारण केंद्र रतननगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की 80वी जयन्ती सद्भावना दिवस के रूप में नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीना मनोनीत पार्षद के संयोजन में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई । कार्यक्रम को अध्यक्षता वरिष्ट कांग्रेसी शिक्षाविद छगनलाल चौधरी द्वारा की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खान व विशिष्ट अतिथि समाज़ सेवी राधेश्याम कटारिया थे । कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर धूप प्रज्वलित कर , उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं व वरिष्ट कांग्रेस जनो द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कि गयी । संयोजक किरोड़ीमल मीना द्वारा अपने उद्बोधन में स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाये जाने की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी नगरवासियों को व कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी ।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी 21वी सदी के महानायक व संचार क्राँति के जन्मदाता थे , उनके द्वारा लाई गई सूचना क्रांति आज के प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आधुनिक भारत की मज़बूत नींव रही हैं । मुख्य वक्ता भंवरलाल मेघवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि *राजीव गांधी एक ऐसी शख्शियत थे जिन्होंने देश की एकता व अखंडता बनाये रखने के लिए अपने आप को राष्ट्र में शांति बहाली के लिए कुर्बान कर दिया ! 21 मई 1991 को लिट्टे के उग्रवादियों ने राजीव गाँधी के शांति बहाली के कार्यक्रमो से नाराज़ होकर उन्हें मानव बोम्ब से उड़ा दिया । हम सब को उनके सिद्धान्तों व कार्यक्रमों को एकजूट होकर आगे बढ़ाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी! कार्यक्रम में उपस्थित अब्दुल मज़ीद काज़ी ने अपने उद्बोधन में राजीव गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असलम खान व विशिष्ट अतिथि राधेश्याम कटारिया ने भी विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम के अध्यक्ष छगनलाल चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी सूचना क्राँति के प्रणेता तो थे ही साथ ही उन्होंने राष्ट्र एकता , अखंडता व सम्प्रदायिक सद्वाव के लिए अपने आप को बलिदाल कर दिया जिसके लिये उन्हें युगों-युगों तक याद किया जाता रहेगा । जयंती कार्यक्रम में पार्षद जगनाराम मेघवाल , पार्षद पूर्णमल रैगर, मनोनीत पार्षद आज़म चौहान ,काँग्रेस के वरिष्ट नेता यगेन्द्र जोशी, झाबरमल मीना , श्रीकृष्ण मीना, राजेश कुमार अग्रवाल , महेश कुमार जाट , ओमप्रकाश सैनी, भंवर अली सिक्का, बनवारी लाल जांगिड़ , राजीव कुमार , बनवारीलाल जांगिड़ , विनय कुमार मीना , दिव्या मीना , भींवराज व गौरव मिश्रा आदि अनेक लोग उपस्थित थे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button