IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News फलोदी पुलिस व जोधपुर ग्रामीण पुलिस की कामयाबी

राज्य स्तरीय 01 लाख रूपये का कुख्यात इनामी अपराधी बिशना राम दस्तयाब

रिपोर्टर उत्तम सिंह बाड़मेर राजस्थान

जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी श्री विनीत कुमार बंसल एवं जिला जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह की देख रेख में जिला फलौदी के ASP सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में जिला विशेष शाखा जोधपुर ग्रामीण प्रभारी लाखाराम पुलिस निरीक्षकों टीम , लोहावट थाना बद्री प्रसाद पुलिस निरीक्षक व टीम , थाना भोजासर टीम, थाना मातोडा टीम व ज़ाब्ता ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड 1, लाख रुपये के इनामी अपराधी विशनाराम जांगू निवासी जालौडा पुलिस थाना लोहावट को राउंड अप किया है। भागने के प्रयास मे अभियुक्त विशनाराम के पैर में चोट आयी है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। अपराधी विशना राम उर्फ़ विशना जांगू पुत्र मोहन राम जांगू विश्नोई निवासी जालौड़ा थाना लोहावट को गिरफ्तार करने हेतु जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण औऱ जिला फलोदी की पुलिस टीम क़े साथ आपसी सहयोग से गांव दयाकोर थाना लोहावट से दस्तयाब किया l जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण एवं कांस्टेबल राकेश पुलिस लाइन की सूचना औऱ तकनीकी डाटाबेस क़े आधार पर उक्त इनामी अपराधी की दयाकोर गांव में आने की सूचना पर फलोदी जिला पुलिस क़े साथ गांव दयाकोर क़े पास पहुंचने पर उक्त वांटेड राज्य स्तरीय अपराधी ने पुलिस टीम की घेराबंदी तोड़ कर स्कार्पिओ से उत्तर कर भागने लगा जिस पर तारबंदी में उलझ कर गिर गया औऱ पथरो से पैरो में चोट आई l इस सन्दर्भ में मुल्जिम बिसना राम के ख़िलाफ़ राज्य कार्य में बाधा एवं पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है I

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button