IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News दिलीप शर्मा बने निर्विरोध स्कूल शिक्षा परिवार सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष

 

सवाई माधोपुर  निजी स्कूलों के राज्य स्तरीय संगठन स्कूल शिक्षा परिवार के चुनाव बजरिया के एक निजी स्कूल में जिला चुनाव प्रभारी धीरज शुक्ला के देख रेख एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य लोकेन्द्र शर्मा व पूर्व अध्यक्ष अनुज शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुए जिसमें सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणी एवं निजी स्कूल संचालको ने दिलीप शर्मा का जिला अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुनाव किया। इससे पहले दिलीप शर्मा स्कूल शिक्षा परिवार के 15 साल से जिला महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे ।गंगापुर के अलग जिला बनने के कारण सवाई माधोपुर में जिला अध्यक्ष के चुनाव प्रदेश नेतृत्व के आदेश अनुसार कराए गए जिसमें सभी निजी स्कूल संचालकों ने सर्वसम्मति से एवं करतल ध्वनि से दिलीप शर्मा को अपना अध्यक्ष चुना दिलीप शर्मा के अध्यक्ष बनने पर जिले के सभी निजी स्कूल संचालकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। चुनाव में करौली से पर्यवेक्षक के रूप में धीरज शुक्ला को लगाया गया था जिन्होंने सभी की सहमति से दिलीप शर्मा को जिला अध्यक्ष घोषित किया। सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य लोकेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ।मंत्री सत्यनारायण नरेनिया, अजय शर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष पदम सिंह अमेरा महावीर सिंह नाथावत, महावीर सिंह गंदासिया,कमलेश भारद्वाज ,महेश शर्मा सभी अपनी-अपनी कार्यकारिणी के साथ चुनाव में में भाग लिया।इसके अलावा अजय अग्रवाल, अनूपगर्ग,लोकेश नाम ,कमलेश शर्मा ,मुरारीलाल खांडल ,गोपाल लाल खांडल, वैनी माधव शर्मा, रामराज चौधरी, रामविलास मीणा ,भगवान सहाय गुप्ता, राजकुमार वर्मा, मुकेश बैरवा, सहित जिले के सैकड़ो निजी स्कूल संचालक सम्मिलित हुए !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button