IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News बैंड बाजे शाही लवाजमे के साथ निकाली गईं तीज माता  की सवारी

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

नगर परिषद चौमू से बैंड बाजे  शाही लवाजमे  के साथ तीज माता की सवारी निकाली गईं शाही सवारी में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी लवाजमे के साथ चलता हुआ नजर आया नगर परिषद कार्यालय से बावड़ी गेट चौपड़ रावण गेट धोली मंडी होती हुई वापस नगर परिषद पहुंची शाही सवारी में बैंड बाजे के साथ ऊंट घोड़े , गजराज भी नजर आए कावडिया संघ के अध्यक्ष गौरव सैनी के साथ राजेंद्र गलिया सुरेश गोदारा ने तीज सवारी पर पुष्प वर्षा का कार्यक्रम किया कालबेलिया राजस्थानी नृत्य की कलाकारों ने भव्य अलौकिक नृत्य किया शाही सवारी के साथ कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे विधायक रामलाल शर्मा, नगर परिषद सभापति विष्णु कुमार सैनी पार्षद धीरेंद्र सैनी, प्रोफेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष रूक्ष्मणि कुमारी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से छुट्टन यादव, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन आशीष दुसाद, पार्षद बाबू लाल यादव ,गजेंद्र यादव, पूर्व पार्षद धर्मेंद्र बंजारा,  फिरोज नागौरी , ओमप्रकाश यादव,  सुरेश विजयवर्गीय, कालूराम जाट, छितरमल जलुथरिया एवं समस्त गणमान्य लोग तीज माता की सवारी के साथ लोगों का अभिवादन करते हुए की नजर आए !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button