IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News चौमू मोरीजा रोड स्थित कागलिया वाले हनुमान मंदिर में दांपत्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रधान हरसहाय यादव ने कहा कि शादी में फेरों के वक्त लिए गए सात वचनो का ईमानदारी से पालन ही सुखी दांपत्य जीवन का आधार है। यादव ने आगे कहा कि दांपत्य जीवन में पति व पत्नी दांपत्य जीवन रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं जो आपसी जीवन की हर एक कठिनाई से पार पा जाते हैं हर दंपति को फेरों के वक्त अग्नि के समक्ष लिए गए वचनों की पालना करनी चाहिए। हरसहाय यादव द्वारा इस कार्यक्रम में 500 दंपतियों को उनकी फोटो युक्त दांपत्य सुख पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा आगे इसी प्रकार संपूर्ण चौमूं विधानसभा क्षेत्र में 5000 से अधिक दंपतियों को दांपत्य सुख पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य व किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण दत्त शर्मा एवं चौमूं युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष बागोरिया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन का उद्देश्य दंपतियों के यशस्वी, सुदीर्घायु जीवन की मंगल कामना एवं सुखद गृहस्थी जीवन की भावना के साथ जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में पंडित सुदर्शन शर्मा ने फेरों के सात वचनों पर प्रकाश डालते हुए दांपत्य जीवन को ईश्वर का आशीर्वाद बताया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए दांपत्य जीवन के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन खादी बोर्ड के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश स्वामी हाडोता ने किया कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का भी आयोजन हुआ कार्यक्रम में पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल, सचिव सुरेंद्र लंबा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गजानंद कुमावत ओबीसी जिलाध्यक्ष नानुराम कुमावत ओबीसी नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सेन, पीसीसी सचिव माया असवाल, स्टेट कोऑर्डिनेटर सागर मावर, लोकेश सैनी, सचिव अरविंद जायसवाल, कांग्रेसी सीताराम बजाज, छीतरमल जलथूरिया,कमल सिंह यादव डॉ जेपी सैनी, डॉ हनुमान बराला, अभिषेक सैनी, गोगराज देवंदा, सी आश्रम शर्मा, अभिषेक मोरदिया, कैलाश तिवारी, मुकेश लालनी, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मालीराम यादव, रोहिताश यादव नरेंद्र अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य पवन वर्मा, अश्विनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button