IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News विधायक रामलाल शर्मा के प्रयास से स्वीकृत गीदा का बास रेलवे फाटक से दादिया सीमा तक की सड़क का किया कार्य प्रारंभ

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

गीदा का बास रेलवे फाटक से दादिया सीमा तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का आज शुभारंभ किया गया। विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग से स्वीकृत की गई 3 किमी लंबाई की गीदा का बास रेलवे फाटक से दादिया सीमा तक सड़क निर्माण में 78 लाख रुपये की लागत आएगी। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि गीदा का बास रेलवे फाटक से दादिया सीमा तक सड़क निर्माण से स्थानीय लोगो का आवागमन सुगम होगा। उक्त सड़क मार्ग से खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। इस मोके पर कार्यक्रम मे भाजपा कालाडेरा मण्डल महामंत्री रिशपाल कुमावत, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मगन सिंह कुमावत, पूर्व सरपंच बिरदीचंद कुमावत, उपप्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश चौधरी, बोदूराम चौधरी, भूराराम खाती, सत्यनारायण शर्मा, मोटाराम चौधरी, बंशीधर गढ़वाल, शंकर महला, सुर्यप्रकाश नाथावत, अनिल निठारवाल, अशोक गढ़वाल, नारायण लुणीवाल, रुडाराम कुमावत, पवन कुमावत, पुष्कर गढ़वाल, मालीराम सोनी, मुरलीधर बाजिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button