दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

West Delhi News तेंदुए ने घर में घुस कर बकरी को बनाया निशाना मौके पर ही मौत

ग्रामीणों में तेंदुओं को लेकर भय का माहौल व्याप्त

रिपोर्टर सुभाष गौतम निठारी उत्तर पश्चिम दिल्ली

पीलीभीत थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम- कबीरगंज( टिब्बा) में तेंदुओं का आतंक इस कदर है कि आधी रात घर में घुस कर बकरी को निशाना बना गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी । तेंदुओं को लेकर ग्रामीणों में भय का है माहौल।
बीती रात महेंद्र निषाद निवासी ग्राम- कबीरगंज टिब्बा अपने घर में परिवार सहित सो रहे थे पड़ोस में ही उनकी बकरियाँ बंधी हुई थी आधी रात के लगभग तेंदुआ दबे पाँव घर में आकर इक बकरी जो गाभिन् थी उसको निशाना बना लिया बकरी की छटपटाहट के शोरगुल से परिवार जनों की जब नींद खुली तो सामने तेंदुआ बकरी की गर्दन दबाये हुए खींचने का प्रयास कर रहा जबकि बकरी बंधी हुई थी इस मंजर को देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया तभी तेंदुआ बकरी को छोड़ कर भाग गया। सुबह होने पर फॉरेस्ट विभाग व पशु चिकित्सालय को सूचना दी गयी दोपहर में मेडिकल परीक्षण के उपरांत बकरी को दफन कर दिया तब तक वन विभाग का कोई कर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका था। तेंदुओं की चहलकदमी से गाँव के लोगों में काफी दहशत व्याप्त है जबकि पूर्व में अनेकों पशुपालकोँ के पशुओं को तेंदुओं ने अपना निवाला बना डाला वहीं क्षतिपूर्ति के नाम पर पशुपालकोँ मिला है तो मात्र खानापूर्ति व कोरा आश्वासन! आये दिन गाँवों में तेंदुओं, शेरों आदि जंगली जानवरों की चहलकदमी की सूचना वन विभाग को दी जाती है बावजूद इसके वन विभाग कोई ठोस रणनीति अपनाने में असफल ही रहा है l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button