IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News जर्जर विद्यालय भवन दे रहा बड़े हादसे को न्यौता

रिपोर्टर यारू रायपाल जैसलमेर राजस्थान

जैसलमेर   सरहदी जिले के भणियाणा उपखंड की फलसुंड तहसील के बाड़मेर बालोतरा जिलों की सीमा पर अवस्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय थेबो की ढाणी ग्राम पंचायत बांधेवा का विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त स्तिथि में है। स्थानीय निवासी सत्तार मेहर ने बताया कि यहां स्थित विद्यालय में करीबन सौ से अधिक बच्चे अध्ययनरत है, यहां के भवन पूर्णतः जर्जर हालत में है। विद्यालय स्थापना के समय के भवन जो बिना मरम्मत के कारण ढहने की कगार पर है। बारिश के मौसम में तो ये हालत बदतर हो जाते है। यहां के अभिभावक अशिक्षित है उन्हे इतनी जानकारी नही है जबकि विद्यालय प्रबंधन मूक बना हुआ है। किसी भी समय ये जर्जर भवन किसी बड़े हादसे का सबब बन सकते है। मेहर व अन्य ग्रामीणों के पंचायत प्रशासन व शिक्षा विभाग से इस मामले को संज्ञान में लेने की दरख्वास्त की है।।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button