ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News आदिवासी मीणा समाज के लोगों द्वारा 77 वा आजादी का दिवस श्रद्धा पुर्वक मनाया गया।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

चूरू- आज आदिवासी मीणा छात्रावास चुरू में राष्ट्रीय मीणा महासभा के तत्वावधान में आदिवासी मीणा समाज के लोगों द्वारा 77 वा आजादी का दिवस श्रद्धा पुर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कुमार बागड़ी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट करौली व विशिष्ट अतिथि रेलवे के अधिकारी शिवराज मीणा CBS थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी श्री कृष्ण मीणा द्वारा की गई। कार्यक्रम के स्वागता अध्यक्ष राष्ट्रीय मीणा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व जिला अध्यक्ष किरोड़ीमल मीणा थे।कार्यक्रम का संचालन महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ मोहर सिंह मीणा द्वारा किया गया कार्यक्रम की सुरुवात छात्रावास परिसर/भवन पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर की गई। राष्ट्रीय गायन कस्तूरबा ग़ांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा गाया गया। छात्रावास के बच्चे ओमप्रकाश, अनिल कुमार, अरविंद मीणा द्वारा राष्ट्रभगती से ओतप्रोत गायन की दिल को छूने वाली शानदार प्रस्तुति पेश की। मुख्यतिथि सहित वक्ता डॉ मोहरसिंह मीणा , श्री कृष्ण मीणा, शिव राज मीणा,महासचिव फूलाराम मीणा, महासचिव मनोज कुमार मीणा, डॉ B.L मीणा ,मुख्य संगठन सचिव झाबर मल मीणा, लोकोपायलेट दिनेश कुमार मीणा ने उध्बोधन दिया। मुख्य वक्ता किरोड़ीमल मीना ने अपने उध्बोधन में कहा कि आजादी की लड़ाई में शहीद होने वाले महान विभूतियों को हम सब को नमन करना चाहिए ,आजादी के दीवानों के त्याग व बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए ,पूरे देशवासियों को मिलजूलकर जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर देश के चहुमुखी विकाश में देशवाशियों को सक्रिय भूमिका निभानि चाहिए । वर्तमान परिपेक्ष्य में आजादी के दिवस को साक्षी मानकर हम सब को भष्टाचार मुक्त भारत को विश्व की महा शक्ति बनाने के लिए राष्ट्र हित में काम करना चाहिए ।मुख्य अतिथि विनोद कुमार बागड़ी ने देश व प्रदेश के लोगो को आजादी के दिवस की बधाई देते हुए भारतीय संविधान में अंकित समानता के अधिकार के प्रकाश में विधिक व्वस्था का पालन करते हुए समाज के उपेक्षित, शोषित, पीड़ित व अंतिम पंक्ति में खड़े वयक्ति के लिए उनके हित बद्ध कार्य करना चाहिए ,शिक्षा, सवास्थ्य,रोजगार व रोटी ,कपड़ा मकान की सुविधा आम आदमी को मिले व कोई भी भूखा न रहे को मूल अधिकारों में शामिल किया जाकर आम आदमी के नागरिक अधिकार सुनिश्चित किये जाने से ही आजादी के दिवस मनाए जाने की सार्थकता होगी। कार्यक्रम में भारतीय स्काउट गाइड के करीब एक सौ युवा व बच्चों ने भी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीदारी निभाई। आजादी के इस महोत्सव पर छात्रावास के छात्र विष्णु कुमार मीणा ने भी सारगर्भित उदबोधन दिया जिस पर कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री कृष्ण मीणा ने नगद राशि भेट कर उनको समानित किया। कार्यक्रम में महासभा की सक्रीय कार्यकर्ता निर्मला मीणा, हजारी लाल मीणा, गीरधारी लाल मीणा, धीरज मीणा, नीरज मीणा, रोहिताश मीणा आदि अनेक लोग शामिल थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button