उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शाहबाद पुलिस लगी कांवरियों की सेवा में, डीके सिंह कोतवाल ने परोसा भोजन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

शाहाबाद हरदोई  जनपद के शाहाबाद कोतवाली के कोतवाल डीके सिंह ने सोमवार को कावड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों को भंडारे में भोजन कराया | पुलिस द्वारा लगाए गए एक सिविर में कोतवाल डीके सिंह बड़ी श्रद्धा भाव से कांवरियों को भोजन परोसते नजर आए | सभी कांवरिया पांचाल घाट घटिया घाट से गंगाजल लेकर गोला गोकरननाथ को जलाभिषेक करने के लिए जल लेकर निकले | कई कांवरियों ने नर्मदा मंदिर में स्थित शिव मंदिर में भी जिलाभिषेक किया, तो कई कांवरियों ने बेहटा गोकुल स्थित शिव संकटहरण सकाहा में जलाभिषेक किया | कावड़ियों का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया | वही भोलेनाथ की सेवा में निकले कावड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसी के चलते शिव भक्तों के साथ कदम कदम की दूरी पर पुलिसकर्मी नजर आ रहे थे | प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद शाहबाद पुलिस में कावड़ को सकुशल संपन्न कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है | जगह-जगह पर फोर्स की तैनाती करके नजर रखी जा रही है | पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी के साथ ही कांवड़ियों की सेवा भाव में भी लगी हुई है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button