छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 जांजगीर-चांपा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा जिला कार्यालय परिसर में स्थिति छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की पूजा अर्चना किया। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज देश के वीर शहीद जवानों को याद करने और देश की सेवा के लिए सत्यनिष्ठा के साथ संकल्प लेने का दिन है। हमें शासकीय सेवक के रूप में जो जिम्मेदारी प्राप्त होता है, उसे निष्ठापूर्वक करना चाहिए और देश की सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने की बात कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, श्री गुड्डु लाल जगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button