उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कस्बा मल्लावा के मोहल्ला बड़ा दरवाजा मदरसा मिस्बाउलउलूम में मनाया गया जश्ने आजादी

रिपोर्टर एहसानुल हक हरदोई उत्तर प्रदेश

मदरसा मिस्बाउलउलूम मल्लावा में 15 अगस्त के मौके पर जश्ने आज़ादी बड़े ज़ोरो शोर से मनाया गया। प्रधानाचार्य मुफ्ती मिस्बाउददीन कासमी मौजूद रहे | हाफिज अयाज़ साहब ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। प्रोग्राम का संचालन मुफ्ती अब्दर्राउफ क़ासमी ने किया | मुफ्ती मिस्बाउददीन क़ासमी ने कहा तारीखे आज़ादी और मुजाहिदीन आज़ादी की क़ुर्बानियों पर रौशनी डालते हुए कहा कि जंग आज़ादी की लड़ाई में हमारे बुज़ुर्ग और जांबाज़ सिपाहियों ने हर तरह की क़ुर्बानियों को पेश कर के 15 अगस्त 1947 में मुल्क को आज़ाद कराया आज हम 77 बां जश्ने आज़ादी मना रहे हैं इस लिए आज के तारीखी दिन में हम मुजाहिदे आज़ादी को दिल से खराजे अक़ीदत पेश करते हैं। मुफ्ती ने कहा कि हिंदुस्तान को अंग्रजों की गुलामी से मुक्त कर भारत राष्ट्र के निर्माण में हिंदुओं के साथ मुसलमानों का भी अहम योगदान रहा है। जंगे-आजादी में हिंदू भाइयों के साथ ही मुसलमानों ने भी अपनी जान निछावर की है। इस के वाद बच्चों ने मुल्क की मुहब्बत में तराने पेश किए प्रोग्राम में काफी लोग शामिल हुए । प्रोग्राम में मुख्य रूप से अध्यापक गण शहनवाज अकरम साहब,हाफिज अयाज साहब,हाफिज रिजवान साहब हाफिज फकरुद्दीन साहब मौजूद रहे। महमान हजरात में शाहिद इमरान,फखरुद्दीन,वसीअहमद,जियाउद्दीन,शादाब,शहबाज,शाहिबे आलम मौजूद रहे।आखिरी में मुफ्ती मिस्बाउददीन क़ासमी ने तमाम आये हुए लोगो का शुक्रिया अदा किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button