उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तथा

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से मुख्य बाजार तक निकाली गयी।जिसकी सभी लोगों ने प्रशंसा की। तिरंगा यात्रा मे छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ततपश्चात स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती मुदिता पांडे ने किया। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, नाटक व कविताएं प्रस्तुत की गयी। नन्हे मुन्ने बच्चो द्वारा मेरा देश रंगीला, हर कर्म अपना करेगे ए वतन तेरे लिये आदि पर नृत्य प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी तथा कहा कि देश को सर्वोपरि मानना चाहिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button