Punjab News पुलिस ने अमलोह में डकैती, फिरौती, चोरी और अपहरण कर हत्या के 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब
जिला पुलिस ने सब डिवीजन अमलोह में डकैती, चोरी और अपहरण कर हत्या की वारदातों को अंजाम देने वाले 09 कथित अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए एसपी. (जांच) श्री राकेश यादव ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख डा. रवजोत ग्रेवाल के निर्देशानुसार डी.एस.पी. (पी बी आई) गुरबंस सिंह बैंस, डी एस पी अमलोह श्रीमती हरपिंदर कौर गिल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। मुख्य पुलिस अधिकारी अमलोह के नेतृत्व में एस.आई. साहिब सिंह की पुलिस पार्टी ने विभिन्न डकैती, चोरी और अपहरण कर हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले गिरोह के 09 कथित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। श्री राकेश यादव ने बताया कि 30 जुलाई को मुकदमा संख्या 14 धारा 379, 411 के तहत दर्ज किया गया था जिसमें धारा 302, 394, 364, 201, 34 आई.पी.सी. भी जोड़े गए. उन्होंने बताया कि गुरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी नारायणगढ़ थाना अमलोह को थाना अमलोह में गिरफ्तार किया गया, जिससे पता चला कि गुरदीप सिंह उर्फ बाबा की मुलाकात सौंटी निवासी हरदेव सिंह उर्फ विक्की, गांव नारायणगढ़ निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ जज, करणवीर सिंह उर्फ लाडी से मिल कर । 25 जुलाई को खन्ना से छोटा हाथी अशोक लेहलैंड नंबर डीएल-1ए-9760 को लूट के इरादे से ड्राइवर समेत अगवा कर लिया गया था। उसके वाद ड्राइवर को मार कर भाखड़ा नहर मे फैक दिया था अमलोह पुलिस ने मृतक हरीश का शव नहर से निकालकर वारिसों को सौंप दिया। श्री (जांच) राकेश यादव ने बताया कि पुलिस ने उसके साथियों हरदेव सिंह उर्फ विक्की निवासी सौंटी और सुखविंदर सिंह उर्फ जज निवासी नारायणगढ़ को मुकदमे में शामिल किया और पुलिस रिमांड के दौरान अलग-अलग स्थानों से डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की वारदातो का खुलासा हुआ. पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत पुत्र कुलदीप सिंह, अमृत सिंह उर्फ जशन पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव नारायणगढ़, अर्जन गिरे पुत्र हरपाल गिर निवासी गांव महरात, गुरिंदर सिंह पुत्र लखवीर सिंह निवासी साधु कलौनी अमलोह और निर्मल सिंह उर्फ निम्मा पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव चलड़ी, थाना सदर नाभा आई.पी.सी थाना अमलोह में धारा 379-बी, 379,411, मुकदमा नंबर: 105 दिनांक 3-8-2023 के तहत उपरोक्त सभी आरोपियों ने मिलकर तीन दर्जन से अधिक लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि इन कथित आरोपियों ने अमलोह थाने से संबंधित करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने अन्य सभी वारदातें चमकौर साहिब, रोपड़, मोहाली, चंडीगढ़, लुधियाना, संगरूर में करना कबूल किया है। उन्होंने बताया कि अमलोह थाने में कथित आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, उपरोक्त सभी घटनाओं में उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। ब्रमद सुदा मॉल का विवरण इस प्रकार है:-
कथित आरोपियों से एक बलेरो चंडीगढ़ से चोरी, एक आल्टो कार खरड़ से चोरी, तीन छोटे हाथी खन्ना लुधियाना से चोरी, एक बुलेट मोटरसाइकिल खरड़ से चोरी, एक प्लेटिना मोटरसाइकिल राजपुरा से चोरी, टी. वी.एस. जलालपुर से मोटरसाइकिल सहित रेहड़ी चोरी, कटी हुई महिंद्रा पिकअप गाड़ी के पार्ट्स, एक छोटे हाथी की बंद बॉडी, इज्जन सहित विभिन्न वाहनों के पार्ट्स, खरड़ से डी फ्रिज चोरी, खरड़ से पेप्सी कंपनी का बड़ा खड़ा फ्रिज चोरी, खरड़ से छोटा फ्रिज चोरी , अमलोह अनाज मंडी से चोरी किया हुआ ए सी । वहीं राम मंदिर गोलक से चुराए गए तीन हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।


Subscribe to my channel