उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News दशाश्वमेध ACP और थाना प्रभारियों ने किया ध्वजारोहण, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी जनपद के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में ACP अवधेश पांडे, थाना दशाश्वमेध और प्रभारी चौक थाना प्रभारी ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। एसीपी अवधेश पांडे ने क्षेत्र के दालमंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान चौक और दशाश्वमेध थाना प्रभारियों के साथ ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रान्त नागिरकों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी प्रस्तुति भी दी गई। वहीं आजादी के 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर कमिश्नरेट वाराणसी में विभिन्न जुलूसों, त्योहारों एवं अन्य आयोजनों पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी एवं प्रशासन का सहयोग करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। वही चौक और दशाश्वमेध थाने पर भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया गया। सम्मानित होने वालो में मुख्य रूप से निधि देव अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, कौशल कुमार मिश्रा,शकील अहमद उर्फ जादूगर, टिल्लू मांझी, अली अख्तर (सिसा वाले), फरीद अंसारी, अमन कबीर, शाहिद अली मुन्ना, संजीव श्रीवास्तव, गिरधर अग्रवाल, राकेश साहनी, अजय साहनी, सनी साहनी (गोताखोर) शामिल रहे। एसीपी अवधेश कुमार पाण्डेय के द्वारा सभी लोगो से भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा लगन एवं मनोयोग से शान्ति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपील करते हुए प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button