उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी में युवक की हत्या से फैली सनसनी, ईट से सिर कुंचकर हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में मंगलवार को उसे समय सनसनी फैल गई जब गांव के सिवान में करीब 35 वर्षीय युवक का सिर कुचा हुआ शव मिला। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना लंका थाने की पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की हत्या सिर कुच कर किया गया। गांव के खेत में युवक का शव फेक हत्यारे फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण खेत की तरफ गए, तो शव देख हैरान हो गए। आनन -फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना लंका थाने की पुलिस को दी। वही शव मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगो का जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा है, कि मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस टीम को शव के कुछ दूरी पर देशी शराब की खाली पड़ी कुछ बोतले और चप्पल मिली है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है, कि शराब पीने के बाद हत्यारों और मृतक के बीच मारपीट हुआ होगा। वही मौके पर पैरों के निशान से आशंका जताई जा रही है, कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते है। वही घटना की सूचना पर डीसीपी, एसीपी सहित क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच घटना स्थल पर जांच किया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त फिलहाल नही हो पाया है, युवक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button