उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा किया गया ध्वजारोहण, सभी को दी गयी शुभकामनाएं व बधाई तथा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रदान कर दी गई बधाई

रिपोर्टर सुभाषच चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश

77वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा पुलिस लाईन में ध्वजारोहण के उपरान्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को – विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानें, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व व उसके उत्थान के लिए हमेशा काम करने तथा देश की एकता व एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 03 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रमाण पत्र व जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जनपद में अपराध एवं आपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं संलिप्त अभियुक्तों की गयी गिरफ्तारी व भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी/सराहनीय कार्य करने वाले को प्रशस्ति-पत्र सहित विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया व उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई । उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को मिष्ठान वितरित किया गया । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button