Rajasthan News सर्व समाज व कांग्रेस पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में जन समस्याओं के समाधान करवाए जाने व नगर पालिका रतन नगर फैले भारी भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाने के क्रम में रतन नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जनहित में एक दिवसीय धरना दिया गया।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को 15 दिवस में निम्नांकित जनसमस्यओ के समाधान व नगरपालिका में फैले भारी भ्रष्टाचार की जांच करवाए जाने का ज्ञापन , नव पद स्थापित अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार को सोपा गया तथा उन्होंने धरनाथियों को निर्धारित समय में आवश्यक कार्रवाई कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। निर्धारित समय में जनहित में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।ज्ञापन में लिखा गया है की रानी सती रोड़ पर जमा कीचड़ के निदान के लिए वार्ड नंबर 19 में प्रस्तावित डिग्गी का शीघ्र निर्माण कराया जाए, साथ ही वार्ड नं 7_9 की स्वीकृत डिग्गी का निमार्ण भी शीघ्र कारवाया जावे। कस्बे की चार जोन में बांटी सफाई व्यवस्था में भारी भ्रष्टाचार है ,जिसकी जांच करवाई जाने सहित नगर की सफाई व्यवस्था दूरस्थ करवाई जावे। आज दिनांक तक प्रशासन शहरों के संग बनने वाले पट्टों में बरती गई अनियमितताओं की जांच करवाई जाए तथा लंबे समय से बकाया पट्टों को शीघ्र अति शीघ्र जारी करवाए जाए। हाई मास्क लाइट टेंडरों में हुई भारी गड़बड़ी में लाखों रुपए के भ्रष्टाचार की जांच करवाई जाएं। नगरपालिका के माध्यम से कस्बे में बनी सीसी रोड़ों की जांच तकनीकी विशेषज्ञों से करवाई जाए क्योंकि निर्माण की गई सड़कें वह निर्माणाधीन सड़कों में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, व लगातार किया जा रहा है तथा सीमेंट से बनी रोड़ों के ऊपर पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं डाला गया।
नगरपालिका रतन नगर से चोरी हुई ट्रॉली की जांच नगरपालिका प्रशासन द्वारा आज दिनांक तक नहीं होने के कारण आरोपी असगर खान उपाध्यक्ष नगर पालिका रतन नगर के खिलाफ पुलिस द्वारा किए गए चालान व आरोप पत्र की प्रमाणित प्रति स्वायत शासन विभाग के सक्षम अधिकारियों को भेजी जा कर आरोपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावे भारतीय दंड संहिता की धारा 420 में जमानत पर चल रहे मनोहर सिंह कनिष्ठ सहायक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाकर स्वायत शासन विभाग के सक्षम अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी जावे। नगर पालिका में लगे पूर्व अधिशासी अधिकारी सत्यनारायण स्वामी के रिश्तेदारों के नाम फर्जी तरीके से हुए टेंडरों की जांच सक्षम एजेंसी से करवाई जाए। प्रशासन शहरों के संग अभियान में हुए टेंडर टेंट, लाइट, भोजन, व्यवस्था में उच्च दर के वाउचर लगाकर किए गए भारी भ्रष्टाचार की जांच सक्षम एजेंसी द्वारा करवाई जाने की मांग की गई। धरने में नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीणा मनोनीत पार्षद, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खान, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मकसूद खान,नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, हरिओम जोशी,वरिष्ठ पार्षद जगनाराम, पार्षद पूर्णमल रैगर, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक मुबारक अली काजी,अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मजीद काजी, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र कुमार शर्मा, कांग्रेस पार्टी के नेता योगेन्द्र जोशी, फूले खान, झाबरमल मीणा,गिरधारी लाल मीणा, चंद्र प्रकाश शर्मा, राजेश कुमार अग्रवाल, धनेश कुमार बुधिया, संकर लाल शर्मा, विनोद कुमार मीणा, असगर लोहार, आनंद कुमार भाटिया, महेश कुमार जाट,सकील काजी, आदि कई लोग धरने पर बैठे, धरने की अध्यक्षता अब्दुल मजीद का जी द्वारा की गई तथा धरने का संयोजन/संचालन किरोड़ीमल मीणा द्वारा किया गया,।

Subscribe to my channel