Uttar Pradesh News : थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा धारा 69 बीएनएस के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व एवं थानाध्यक्ष कोल्हुई श्री कुँवर गौरव सिंह की अगुवाई में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 22.08.2026 को उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह मय हमराह कांस्टेबल राजू यादव एवं कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोल्हुई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 127/2026, धारा 69 बीएनएस में वांछित अभियुक्त शमीम पुत्र नबी अहमद, निवासी कास्तखैरा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 25 वर्ष को राजमन्दिर-मेलहवा घाट क्षेत्र से समय करीब 21:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शमीम पुत्र नबी अहमद
निवासी कास्तखैरा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज
उम्र करीब 25 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 127/2026, धारा 69 बीएनएस, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 राजीव कुमार सिंह
2. कां0 राजू यादव
3. कां0 आशुतोष पाण्डेय


Subscribe to my channel