IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : ​12 नवंबर को ‘स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन’: परिवहन कर्मचारी संघ कोरबा प्रदेश अध्यक्ष जी डी , महंत ने फूंका आंदोलन का बिगुल

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़

ड्राइवर समुदाय के अधिकारों, सुरक्षा और भविष्य की सामाजिक सुरक्षा को लेकर परिवहन कर्मचारी संघ (जिला कोरबा) ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संघ की अहम बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 नवंबर 2026 को “स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन” (हड़ताल) आयोजित किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए परिवहन कर्मचारी संघ कोरबा प्रदेश अध्यक्ष जी डी , महंत ने चालकों को एकजुटता का संदेश दिया। परिवहन कर्मचारी संघ कोरबा प्रदेश अध्यक्ष जी डी , महंत ने कहा कि चालकों (ड्राइवरों) की लगातार हो रही अनदेखी अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे आपसी मतभेद और जाति-पाति से ऊपर उठकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए 12 नवंबर के आंदोलन को सफल बनाएं।


ड्राइवरों की 5 प्रमुख मांगें:  1.​ड्राइवर आयोग का गठन: चालकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और नीति निर्धारण हेतु समर्पित ‘ड्राइवर आयोग’  2.वेलफेयर बोर्ड (कल्याण बोर्ड): चालकों के कल्याण और वित्तीय सहायता के लिए अलग से ‘ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड’ की स्थापना हो।  3.ड्राइवर सुरक्षा कानून: ड्यूटी के दौरान चालकों पर होने वाले हमलों और उत्पीड़न को रोकने के लिए कड़ा ‘ड्राइवर सुरक्षा कानून’ लागू किया जाए।  4.60 वर्ष के बाद पेंशन योजना: 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले चालकों के लिए जीवनयापन हेतु स्थायी पेंशन योजना शुरू की जाए। 5.25 लाख रुपये का एक्सीडेंटल मुआवजा: दुर्घटना या किसी अनहोनी की स्थिति में पीड़ित चालक या उसके परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ​परिवहन कर्मचारी संघ कोरबा प्रदेश अध्यक्ष जी डी , महंत और संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार 12 नवंबर से पहले चालकों की इन जायज मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो प्रदेश के हर जिले में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों का घेराव कर इस्तीफे की मांग की जाएगी। इसी कड़ी में कोरबा (छत्तीसगढ़) सहित पूरे प्रदेश के समस्त चालकों—चाहे वे व्यावसायिक वाहन चला रहे हों या यात्री व मालवाहक गाड़ियां—उन सभी से एकजुट होकर 12 नवंबर 2026 को अपने वाहनों के पहिए थामकर इस ऐतिहासिक हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने का जोरदार आह्वान किया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button