Madhya Pradesh News कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला और ज्ञापन दिया

रिपोर्टर अनिल मांदलिया रतलाम मध्य प्रदेश
रतलाम आलोट में सहकारी गोदाम अधिकारी भगतराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या की जिसका आरोप कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाया और कहा कि सरकार अधिकारियों पर दबाव बनाकर काम करवा रही है आलोट में हुए खाद कांड में विधायक अभी भी जेल में बंद है

जिसके चलते कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जिसमें नागदा विधायक दिलीप गुर्जर सैलाना विधायक हर्ष गहलोत बडनगर विधायक मुरली मोरवाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पाटीदार और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया कांग्रेस विधायक के बेटे मानस चावला ने कहां की मेरे पिताजी मनोज चावला 3 महीने से घर से दूर है और 1 महीने से इंदौर सेंट्रल जेल में बंद हे आप सब मनोज चावला के लिए यहां पर आए हैं मैं आप सब का आभार व्यक्त करता हूं

Subscribe to my channel