IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News काम निष्ठा से करो चाहे छोटा हो या बडा : शंटी

रेडक्रॉस सोसायटी भवन में मीट द प्रेस कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर हिमेश महावर कोटा राजस्थान

ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब की ओर से मीट द प्रेस क्लब कार्यक्रम का आयोजन रविवार को नयापुरा स्थित रेडक्रॉस सोसायटी भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील माथुर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जितेन्द्र सिंह शंटी पद्म श्री अवाडी अध्यक्ष शहीद भगत सिंह सेवा दल एवं अध्यक्षता रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजेश बिरला ने की। महासचिव अनिल भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में कोटा शहर के सभी पत्रकार, फोटोग्राफर व अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए शंटी ने कहा कि काम छोटा हो या बडा हो काम को निष्ठा और मेहनत से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापार में सफलता तो मिल गई लेकिन एक वाक्या ने पूरे स्थिति को बदल दिया। कोविड के समय एक व्यक्ति अधजलि लकडी उठा रहा था तो मन विचलित हो गया और उसी दिन से एक संस्था बनाई जो अंतिम संस्कार को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कोविड में दिल्ली के हालात बताए और उस समय किए गए कार्याें की जानकारी दी। इस अवसर ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील माथुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कोविड में 4266 शवों का किया अंमित संस्कार
शंटी ने बताया कि उन्होंने कोविड में 4266 शवों का अंमित संस्कार किया और इसके साथ ही 21 दिन तक शमशान में लगाता रहे। एक दिन में 200 डेड बॉडी तक आई उनका भी अंमित संस्कार किया। उन्होंने उस समय की बिगडी स्थिति और केन्द्र सरकार के सराहनीय कार्यों को से भी अवगत कराया। रेडक्रोस सोसायटी के अध्यक्ष राजेश बिरला ने कहा कि कोविड के समय रेडक्रॉस सोसायटी ने भी कई कार्य किए। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आॅक्सीजन की व्यवस्था की, लोगों को फूड पैकिट वितरित किए, दवा से लेकर हर वस्तु जो आवश्यक थी उनका वितरण किया। मीट द प्रेस कार्यक्रम में शंटी ने मीडिया के पूछ गए सवालों का जवाब भी दिए। इस अवसर पर ग्रेटर कोटा प्रेस क्लब की और से शंटी और राजेश बिरला का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके साथ ही गायत्री परिवार, अम्बेडकर समिति सहित अन्य संस्थाओं की ओर से भी शंटी का माल्यार्पण कर दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब महासचिव अनिल भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष बद्री प्रसाद गौतम, सचिव चन्द्र प्रकाश चंदू, संरक्षक प्रद्युम्न शर्मा, कय्यूम अली, केएल जैन, सुबोध जैन, कार्यकारिणी सदस्य लेखराज शर्मा, दिनेश कश्यप, शाकिर अली, रुबीना काजी सहित शहर के गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button