उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बिजली विभाग अब ई रिक्शा के लिए लगवाएगा चार्जिंग प्वाइंट

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  जल्द ही जनपद में ई-रिक्शा के लिए बिजली विभाग चार्जिंग पॉइंट लगवाएगा | चार्जिंग प्वाइंट लगवाने के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है | जिले में इस समय लगभग दस हज़ार से अधिक ई-रिक्शा संचालित है | ई रिक्शा की चार्जिंग के लिए जिले में कोई भी चार्जिंग पॉइंट नहीं है | इससे ई रिक्शा घरेलू कनेक्शन या कटिया डालकर चार्ज किए जा रहे हैं | इससे बिजली विभाग को राजस्व की काफी क्षति हो रही है | बिजली विभाग की छापेमारी में कई बार कटिया से ई रिक्शा चार्ज होते हुए मिले हैं, जिस पर जुर्माना व एफ आई आर की कार्यवाही भी की गई है | जिले में ई-रिक्शा के कारण बिजली विभाग को हो रहे राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए चार्जिंग पॉइंट बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है | विभाग इसके लिए आम लोगों को चार्जिंग पॉइंट बनाने का मौका दे रहा है | कनेक्शन लेने के लिए आवेदक के पास 10 वर्ग मीटर की अपनी या किराये की जगह होनी चाहिए | उसको दो प्रकार के चार्जिंग पॉइंट के लिए कनेक्शन दिए जाएंगे | फास्ट चार्जिंग के लिए 33.5 किलोवाट का और स्लो चार्जिंग के लिए 25 किलोवाट का कनेक्शन दिया जाएगा | अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ढोलका ने बताया कि चार्जिंग पॉइंट के लिए व्यवसायियों और आम लोगों से संपर्क किया जा रहा है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button