उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अभिलेखों में हेरा फेरी करके पेंशन लेने वाले अपात्रों पर केगा शिकंजा

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई जनपद में अभिलेखों में हेराफेरी करके पेंशन का लाभ लेने वाले अपत्रों पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा | इसके लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है | जिले भर में एक लाख से अधिक लाभार्थियों को वृद्धावस्था, दिव्यांग व निराश्रित महिला योजना के तहत पेंशन दी जाती है | बीते महीने किए गए सत्यापन के दौरान बड़े पैमाने पर अपात्र सामने आए हैं | जनपद के 19 ब्लॉकों के स्तर से सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों से अभिनव अब इन अपत्रों के खाते में पेंशन का भुगतान करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है | जनपद की प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रचा गुप्ता का कहना है कि अपात्रों को सूचीबद्ध कराया जा रहा है | सभी खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से पत्रों का विवरण इकट्ठा करने के बाद जिस अवधि की पेंशन उन्होंने ली है उसकी रिकवरी कराई जाएगी | जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील सिंह का कहना है कि अपात्रों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है| उनसे सरकारी धन की रिकवरी कराई जाएगी | साथ ही अपात्रों पर नियमानुसार विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button