ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए सभी निभाए अपनी जिम्मेदारी :- पर्यावरणविद् खम्मूराम

  रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान 

धोरीमन्ना पर्यावरण जन चेतना यात्रा के शुभारंभ पर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर आमजन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य देखने को मिला। किशनाराम बांगड़वा ने जानकारी देकर बताया कि जसेदर धाम में आयोजित पर्यावरण जन चेतना यात्रा के शुभारंभ पर बोलते हुए अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद खमुराम बिश्नोई ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सबको अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी यानि हर व्यक्ति को पेङ पौधे लगाकर उनकी सेवा व सुरक्षा करनी होगी पुत्र बङा होकर माता-पिता की सेवा करने से मना कर सकता है लेकिन अपने हाथ से सेवा व सुरक्षा से बङा किया हुआ पेङ कभी भी ऐसा नहीं करेगा और जीवनभर फल फूल व ऑक्सीजन देता रहेगा इस कारण पेड़ का महत्व संतान से बढ़कर है। महंत प्रतापपुरी महाराज ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करने की पहल की इस दौरान जसेदर तालाब पर सघन वृक्षारोपण कर पर्यावरण चेतना यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के सेवकों ने समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक बोतल व कप का इस्तेमाल नहीं करने की शर्त पर मेहमानों को निस्वार्थ भाव से तांबे के लोटों से जलपान कराते हुए नशा न करने हेतु जनजागरुकता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। टीम में पर्यावरण सेवक स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई, किशनाराम बांगङवा, ओमप्रकाश बिश्नोई, खंगाराराम नैण, कमलेश खिचङ व भगवानाराम फोजी ने पूरे कार्यक्रम मे सेवा दी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button