Uttar Pradesh News घाटमपुर के यमुना तटवर्ती स्थित निवेली पावर प्लांट दिसंबर तक बिजली उत्पादन शुरू करेगा

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तरप्रदेश
कानपुर जनपद कानपुर नगर की तहसील घाटमपुर के यमुना तटवर्ती स्थित 1980 मेगावाट पावर प्लांट का निमार्ण करा रहीं एनयूपीपीएल/निवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड कंपनी के सीईओ संतोष सी एस ने शनिवार को प्रेसवार्ता करके जानकारी दी उन्होंने बताया कि घाटमपुर स्थित 1980 मेगावाट के पावर प्लांट की पहली यूनिट 660 /मेगावाट साल के अंत तक यानी दिसंबर माह तक शुरू हो जाएगी सीईओ संतोष सी एस ने कहा कि अन्य दो यूनिट अगले साल चालू हो जाएगी बताया कि कोरोना काल के चलते करीब दो साल काम प्रभावित रहा है जिससे पावर प्लांट की लागत 17237 करोड़ रुपए में 2000 करोड़ रुपए बढ़कर 19237 करोड़ हो गई है यह बढ़ोतरी जीएसटी के चलते हुईं हैं सीईओ ने बताया कि अगले महीने सिंक्रोनाइजेशन टेस्टिंग हैं इस परीक्षण के जरिए विद्युत उत्पादन टेस्ट किया जाएगा परीक्षण सफल होने के बाद यहां पर उत्पादन शुरू हो जाएगा असम सरकार की हिस्सेदारी पावर प्लांट 20 प्रतिशत रहेंगी एन एल सी इंडिया की 51 प्रतिशत तों उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन की 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी है अब असम सरकार ने कंपनी कए20 प्रतिशत शेयर खरीद चुकीं हैं जिसके चलते असम सरकार की पावर प्लांट में हिस्सेदारी होगी प्रति यूनिट बिजली की क़ीमत 5-30रूपये होंगी पावर प्लांट के सीईओ के मुताबिक कंपनी आने वाले 25 सालों के हिसाब से प्रति यूनिट बिजली की क़ीमत तय करेगा 10 सालों में पावर प्लांट की पूरी लागत निकल आएंगी जिसके बाद बाद कंपनी को मुनाफा शुरू होगा !



Subscribe to my channel