ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ग्राम कुदरा झरकुआ से 50 बर्षीय महिला हुई गायब।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना  अमानगंज थाना अन्तर्गत ग्राम कुदरा झरकुआ से एक 50 बर्षीय महिला के गायब होने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार अमानगंज थाना अन्तर्गत ग्राम कुदरा झरकुआ से एक 50 बर्षीय महिला जिसका नाम झुग्गी बाई कुशवाहा पति रामशरण कुशवाहा है के बिगत दोपहर से गायब होने की खबर है।गायब महिला के पति राम शरण कुशवाहा ने अमानगंज थाना जाकर महिला के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल शाम से ही सभी परिचितों व रिश्तेदारों के यहाँ सम्पर्क कर पता कर लिया गया है पर उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा। इससे फरियादी सहित सभी परिजन बहुत परेशान हैं। फरियादी कुशवाहा की रिपोर्ट पर थाना अमानगंज में मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button