IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News खोडेश्वर में चल रहे झरने, पर्यटकों की लगातार बढ़ रही है। भीड़ : टी.आर. सिंधल बिबलसर।

रिपोर्टर टीलाराम सिंधल बिबलसर जालौर राजस्थान

जालोर जिले में मिनी माउंट आबू के नाम से प्रसिद्ध खोडेश्वर महादेव तीर्थस्थल पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे लगी हैं। सामाजिक कार्यकर्त्ता टीलाराम सिंधल बिबलसर ने बताया कि शनिवार को यहां गुजरात, सहित क्षेत्र के गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इन दिनों बारिश का मौसम होने से यहां की पहाड़ी चारों ओर हरियाली से आच्छदित हो गई है। जिससे लोग यहां आकर पिकनिक मनाते है। दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को पहाड़ों से गिरने वाले झरनों का युवा वर्ग स्नान करके मनोरंजन कर रहे है। श्रावण मास को लेकर यहां खोडेश्वर महादेव के दर्शनों के लिए भी दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते है। सिंधल ने कहा । कि खोडेश्वर महादेव के झरनों में दिन-भर युवा वर्ग स्नान करते हैं। इस अवसर पर युवा कलमकार तथा स्वतंत्र पत्रकार टीलाराम सिंधल बिबलसर,भीमनाथ महाराज,थानाराम देवासी,कलाराम चौहान,फुसाराम रांगी बिबलसर तथा अन्य कई पर्यटन साथीगण मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button