Madhya Pradesh News ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों और प्रचार रथ के माध्यम से मतदाताओं का किया जा रहा जागरूक

रिपोर्टर मनोज कुमार बुनकर सतना मध्य प्रदेश
सतना 11 अगस्त 2023 जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम प्रदर्शनों केन्द्रों तथा प्रचार रथ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों के ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों में 540 लोगों ने माकपोल किया गया। जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 55, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 25, तहसील मझगवां कार्यालय में 120, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 94, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर में 120, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन में 73 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बघेलान में 53 सहित कुल 540 लोगों ने माकपोल किया। इसी प्रकार प्रचार रथ के माध्यम से भी विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट के 86, रैगांव के 42, सतना के 56, नागौद के 51, मैहर के 123, अमरपाटन के 86 तथा रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के 45 मतदान केन्द्रों में प्रदर्शन कर मतदाताओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।


Subscribe to my channel