ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News टीचर ने स्टूडेंट की कर दी पिटाई अस्पताल में स्टूडेंट भर्ती ।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

विकास खण्ड के शासकीय माध्यमिक शाला महाराज गंज में कक्षा 7 वी के छात्र की शिक्षक ने पिटाई कर दी । जिससे छात्र को बेहोशी के हालत में असप्ताल में भर्ती किया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है । जानकारी के मुताबिक शासकीय माध्यमिक शाला महाराज गंज में कक्षा 7 वी का छात्र शैलेन्द्र साहू दोपहर एक बजे कक्षा में अपने सहपाठी की किताब पढ़ रहा था । उस समय कक्षा में माध्यमिक शिक्षक नितेश जादौन गणित विषय पढ़ा रहे थे । तभी उनकी नजर छात्र शैलेन्द्र पर पड़ी और उन्होंने वगैर कुछ कहे छात्र के सिर में ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए ।जिससे छात्र कक्षा में चकरा कर गिर गया । जिसे उसका पिता इलाज के लिए बड़ामलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए । जहाँ छात्र को भर्ती कर अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर रवि पालीवाल की देख रेख में उपचार चल रहा है । इस दौरान अस्पताल का स्टॉफ छात्र एवम उसके पिता से इलाज कराने का खर्चा वहन कर मामले को रफा दफा करने की जुगत में लग गए है ।हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने तहरीर थाना प्रभारी को भेजने पत्र लिख दिया है । इस सबंध में बी आर सी सी प्रमोद राजपूत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शिक्षक के विरुद्ध जांच उपरांत कार्यवाही किये जाने के संकेत दिए है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button