ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने पेटेगाँव में प्रा.शा. एवं उचित मूल्य दुकान का किया औचक निरीक्षण

ग्रामीणों को दी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने गुरूवार को पेटेगांव प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाला को मतदान केंद्र बनाये जाने के मद्देनजर ज़रूरी तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्राथमिक शाला स्कूल के बच्चों से पुस्तक, गणवेश वितरण तथा शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध से विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल में साफ-सफ़ाई, लाइट, बच्चों के लिए पीने का पानी, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शौचालय तथा बाउंड्रीवॉल का मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।

मतदाताओं के घर जाकर लिया पुनरीक्षण कार्य का जायजा

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने पेटेगांव के निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए उन्हें मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में 12 एवं 13 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। पेटेगाँव के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ऐसे परिवार जिनमे 10 से अधिक मतदाता है उनके घर जाकर स्वयं मतदाता सूची का उनका सत्यापन किया। उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही पाए जाने पर पंचायत सचिव को नोटिस देने के निर्देश दिए।

उचित मूल्य दुकान पेटेगांव का निरीक्षण

कलेक्टर ने पेटेगाँव के उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण करते हुए निर्देशित कहा कि प्रत्येक माह 10 तारीख के पहले खाद्यान्न का वितरण करें। उन्होंने दुकान के स्टॉक की जांच की तथा हितग्राहियों से राशन वितरण संबंधी चर्चा भी की। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि राशन दुकान में खाद्यान्न की उपलब्ध मात्रा एवं कीमत अंकित करें।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button