Uttar Pradesh News मनकापुर नगर पंचायत ने एक पद गंवाया,चला गया आदर्श का दर्जा

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश
मनकापुर नगर पंचायत बीते कार्यकाल से अपना एक पद गंवाने के बाद पुनः प्राप्त नहीं कर सका! जिसका असर यह रहा कि बीते पंचवर्षीय कार्यकाल के मुकाबले इस कार्यकाल में अभी तक विकास के नाम पर झुनझुना मात्र है! जिसका खामियाजा नगर वासियों को झेलना पड़ रहा है! बताते चलें कि बीते कार्यकाल में नगर पंचायत ने अपने कठिन परिश्रम व क कार्यॉ के चलते शासन से आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त किया था! जिसके बाद नगर पंचायत के बोर्ड पर बाकायदा ” आदर्श नगर पंचायत मनकापुर” लिखा गया था! जिससे नगर क्षेत्र को लाभ भी मिला था ! सूत्र बताते हैं मनकापुर नगर पंचायत को आदर्श का पद मिलने के बाद शासन द्वारा नगर पंचायत को विकास कार्य के लिए लाखों रुपए का पैकेज मिला था, जिससे नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण आदि कार्य कराए गए! बीते कार्यकाल में बने सड़क के किनारे पटरियों को समतल कराने का कार्य अधूरा रह गया था जो इस कार्यकाल में भी पूरा होता नहीं दिख रहा है! वही उन दिनों से पूर्व बनी नालियां आज भी आधी अधूरी है! जो बनी थी वह वह भी टूटी है लेकिन मरम्मत जैसे कार्यों के लिए भी नगर पंचायत खाली हाथ नजर आ रहा है! मनकापुर के पटेल नगर मोहल्ले में बनी नाली बाले मिस्त्री के घर के पास बने पुलिया तक जाती है इसके बाद जरिए पुल रफी नगर के नाली में शामिल हो जाती है! जिससे डी पी इंटर कॉलेज के मोड़ से लेकर ब्लॉक के पास स्थित रेस्टोरेंट तक जल निकासी का कोई विकल्प नहीं है! वहीं पटेल नगर के डी पी इंटर कॉलेज के गली की बात करें तो पूर्व में बनी नाली वाहनों के आने के चपेट में आने से टूट चुकी है जिससे लोगों के घरों का पानी मोहल्ले के बाग में इकट्ठा होता है और सड़क पर बहता है! जिससे मच्छर जनित बीमारियों व संक्रामक रोगों के फैलने की आशंकाएं बनी रहती है! जैसे तैसे करके लोग अपने घरों से निकलने वाले गंदे पानी इधर-उधर फेंक कर काम चला लेते हैं लेकिन मामूली सी बरसात के बाद बुरी स्थिति बन जाती है! सड़क के मनकापुर उतरौला मार्ग स्थित घरों के सामने वही गली में बाग व सड़क पर जमा पानी में मच्छरों के पैदा होने की प्रबल संभावना रहती है! लेकिन नगर प्रशासन द्वारा दावों के छिड़काव के नाम पर फागिंग की खानापूर्ति करते हुए महज गाड़ी दौड़ाया जाता है!




Subscribe to my channel