IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News हिरण कमांडो पर्यावरण एवं जीव दया संस्था राजस्थान ने राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर सेवा व सुरक्षा का संकल्प दिलवाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश

  रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान 

हिरण कमांडो 29 पर्यावरण एवं जीव दया संस्था राजस्थान द्वारा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क फूलदार व फलदार पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम मे विद्यार्थियों को जोड़कर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण पेश किया पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला उपाध्यक्ष व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने बताया कि हिरण कमांडो 29 पर्यावरण एवं जीव दया संस्था राजस्थान के सांचौर व बाड़मेर जिले के पीईईओ क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में हर वर्ष करीब 10000 फूलदार व फलदार पौधे वितरित करती है इसी मुहिम के तहत शुक्रवार को जिले के पांच पीईईओ क्षेत्र रोहिल्ला पश्चिम,सोनङी,सुदाबेरी,चैनपुरा व भीमथल के राजकीय विद्यालयों में 363-363 जामुन के पौधे वितरित कर विद्यार्थियों को सेवा व सुरक्षा का शपथ दिलायी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूबेरा के संस्थाप्रधान अचलाराम सेवदा ने पौधे वितरण के समय बताया कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किया जा रहा सहयोग आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा। इस दौरान प्रवीण खिलेरी पीटीआई सांचौर मनोहर गोदारा सांचौर राजूराम खिलेरी सांकङ प्रधानाचार्य अचलाराम सेवदा वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश तेतरवाल मोहनलाल तरङ कमला चौधरी अध्यापक धुङाराम माचरा मेघाराम लोमरोङ रोड़ रमेश कुमार विश्नोई जगदीश प्रसाद विश्नोई कनिष्ठ सहायक देव कुमार मीणा ग्रामीण खेमाराम गोदारा बांकाराम सेंवर सहित छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहकर पौधारोपण करने व सेवा के साथ-साथ सुरक्षा की शपथ ली। यह जानकारी धनराज शर्मा ने संवाददाता को दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button