IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News अनंतपुरा थाना क्षेत्र में 5 माह पूर्व भामाशाह मंडी के पीछे हुई युवक की हत्या का खुलासा 2 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर हिमेश महावर कोटा राजस्थान

कोटा के अन्नतपुरा इलाके में 5 माह पूर्व हुए एक युवक के ब्लाइंड मर्डर का पर्दापाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है , अनंतपुरा थाना सीआई बृजबाला चौधरी ने बताया कि आरोपी राकेश मीणा व आशीष मीणा अतरालिया व कोटडापूरा गांव निवासी हैं और दोनों प्रेमनगर इलाके में निवास करते हैं, आरोपी राकेश मीणा ने अपनी पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ की वारदात का बदला लेने के लिए अपने साथी आशीष के साथ मिलकर युवक को मौत की घाट उतार दिया, 3 मार्च को भामाशाह मंडी के पीछे सुनसान इलाके में एक युवक का पथरो से कुचला हुआ शव मिला था मृतक की शिनाख्त सुभाष विहार निवासी नवीन त्यागी के रूप में हुई थी ,,नवीन त्यागी राकेश के घर दरवाजो का काम करने गया था इसी दौरान उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करदी,इसी का बदला लेने के लिए आरोपी राकेश मीणा ने अपने साथी आशीष के साथ मिलकर नवीन को शराब पिलाने के बहाने भामाशाह मंडी के पीछे सुनसान इलाके में बुलाया और शराब पार्टी के दौरान पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए थे,आरोपी मृतक का मोबाइल भी साथ लेकर चले गए थे,करीब 5 माह बाद इस मामले का पर्दापाश करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया फिलहाल अन्नतपुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button