IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News एक एक पेड़ देश के नाम अभियान पौधारोपण

  रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान 

अपना संस्थान और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की प्रेरणा से आयोजित पर्यावरण जन चेतना यात्रा के अंतर्गत शुक्रवार को आलम मंदिर परिसर एवं होली चौक में सघन पौधा रोपण किया गया। पूजनीय और औषधिय गुणों के साथ छायादार और फलदार पौधे कदम , कल्प, पीपल, बड़,पारिजात, बिल्वपत्र, अर्जुन, जामुन,अशोक, आंवला, अमरुद,रुद्राक्ष सहित विभिन्न पौधों का पौधारोपण किया गया।उससे पहले पौधों का मन्त्रोंच्चार के साथ पूजन किया गया।पौधे के संरक्षण हेतू जिम्मेदारी तय की गई।समस्त ग्रामवासियों में पौधारोपण को लेकर उत्साह नजर आया और पूरा माहौल हरियाली के रंग में रंगा रहा।सभी ने पौधे लगाने व उसको बचाने का संकल्प लिया।पेड़ बचाये, पानी बचाये और पॉलीथिन हटाये आधारित पर्यावरण जन चेतना यात्रा 13 अगस्त से 27 अगस्त तक पूरे जिले में निकलेगी और 27 अगस्त को खैजड़ली में समापन होगा। यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button